रेलवे भर्ती सेल (RRC), मध्य रेलवे (CR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 50% अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास की हो।
- संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी रखा हो।
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट है।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फीस :
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
- महिला, अन्य वर्ग : नि:शुल्क
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
- आरआरसी सीआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।
No comments:
Post a Comment